सुभाष चौराहे पर थार से स्टंट पड़ा भारी, पुलिस ने घर से गाड़ी उठाकर की सीज
पुलिस कमिश्नर के निर्देश मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी
प्रयागराज। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर सड़क को स्टंट का मैदान बनाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा सुभाष चौराहे पर तेज रफ्तार में थार दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस टीम सीधे आरोपी के घर पहुंची और वहां खड़ी थार गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वाहन को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राज शेखर मिश्रा के रूप में हुई है, जो आनंद हॉस्पिटल के पीछे क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के स्टंट से आमजन की जान को खतरा होता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्टंटबाजी या लापरवाही से वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई यूपी पुलिस कार्रवाई Traffic Rule Violation सुभाष चौराहा स्टंट न्यूज़ थार स्टंट वायरल वीडियो पुलिस ने सीज की थार सुभाष चौराहे पर हंगामा Thar stunt at Subhash Chauraha Police seized Thar Viral stunt video news Stunt with Thar in city Police action on stunt riders थार गाड़ी सीज Rash driving case थार के स्टंट का वीडियो पुलिस ने घर से उठाई गाड़ी Subhash Chauraha viral news Dangerous driving stunt पुलिस प्रशासन की कार्रवाई


Comments