सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व के अवसर पर शिवालयो में श्रद्धालुओं ने किया पूजा अर्चन, किया जनपद की सुख समृध्दि की कामना

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देखा

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालय मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।

IMG-20260419-WA0072

इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण. कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देखा।

सीबीएसई बोर्ड में एसबीडी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स का हुआ भव्य स्वागत Read More सीबीएसई बोर्ड में एसबीडी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स का हुआ भव्य स्वागत

IMG-20260419-WA0079(1)

संदिग्ध परिस्थिति  में घर में  लगी  आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक Read More संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती सहित ई डिस्टिक मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण जनमानस उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई।

शहर से गांव तक फैला नशे का जाल, किशोरों को बनाया जा रहा निशाना Read More शहर से गांव तक फैला नशे का जाल, किशोरों को बनाया जा रहा निशाना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें