सीबीएसई बोर्ड में एसबीडी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स का हुआ भव्य स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।उत्कृष्ट परिणाम के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं उनके अभिभावकों का भी अभिनंदन कर मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

इस वर्ष श्रुति सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अक्सा ने 91.4 प्रतिशत और आदित्य राज ने 91.2 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सिफा परवीन, प्रियांशी गुप्ता, आयुष जायसवाल और सिम्मी कुमारी ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है। वहीं प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए छात्रों को आगे भी इसी मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।  Read More इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से लगभग 550 से अधिक कैडेट्स सहभागिता करेंगे। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का विकास करना है।

About The Author

Post Comments

Comments