नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
स्काउट-गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर
प्राथमिक सहायता एवं दक्षता पदक से संबंधित प्रशिक्षण राजित कुमार ने दिया
सिद्धार्थनगर / जिले के खुनियांव क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय गौरडीह में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ के तात्वाधान में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर का तीसरा दिन उत्साह और सीख से भरपूर रहा।
यह शिविर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मंडल बस्ती राकेश कुमार सैनी एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड बस्ती मंडल सुषमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार के आदेशानुसार,जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार एवं जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा के कुशल संचालन में किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव महेंद्र कुमार के दिशा-निर्देश में शिविर की गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।
शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागी स्काउट-गाइड्स को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। पायनियरिंग एवं सांकेतिक वार्ता की जानकारी अमित कुमार शुक्ला द्वारा दी गई।प्राथमिक सहायता एवं दक्षता पदक से संबंधित प्रशिक्षण राजित कुमार ने दिया।
अनुमान लगाना एवं मानचित्र की जानकारी कुलदीप कुमार ने साझा की।बाहरी गतिविधियाँ और आग से बचाव के उपाय हेमंत गुप्ता द्वारा बताए गए।पाक विद्या का प्रशिक्षण डॉ. इफ्तेखारूननिसा ने प्रदान किया।प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिससे उनके ज्ञान का आकलन किया जा सके।
शिविर को सफल बनाने में सहयोग दें रहे स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार, हेमंत कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक लालबहादुर सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।यह शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
khuniyaon block news Scout Guide training camp Siddharthnagar स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर Bharat Scouts and Guides UP Gaurdih composite school news scouting training India leadership training school students first aid training Scouts Guide fire safety training school program Uttar Pradesh education camp news Mahendra Kumar BEO Khuniyaon Mahesh Kumar Scout Master news Archana Verma Guide Captain


Comments