कार की ठोकर से बाइक सवार सगे भाई की मौत, दूसरा घायल

तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर/  त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परशुराम तिराहा के पास रविवार को दोपहर एक  सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी दुर्विजय यादव अपने बेटों अंश उर्फ अंकुश (8) और आदित्य (6) के साथ खरीदारी कर लौट रहे थे।
 
सुनील हार्डवेयर के सामने पीछे से आई बिना नंबर की कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों  ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों  ने  अंश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी बिस्कोहर अमित कुमार शाही ने बताया कि मामले की जानकारी है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments