छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया सेंट फ्रांसिस स्कूल का नाम रोशन
स्वाति सिंह की सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अनपरा/ सोनभद्र-
सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा की छात्रा स्वाति सिंह ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।स्वाति सिंह,अनपरा तापीय परियोजना में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात इं अदालत वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है।

विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शिक्षकों ने कहा कि स्वाति की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही इस तरह की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।स्वाति सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
Read More संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य हुए पूरेउन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा नियमित रूप से पढ़ाई की और आत्मविश्वास बनाए रखा, जिससे उन्हें यह परिणाम मिला।स्वाति सिंह की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।बिजली विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।स्वाति सिंह भविष्य में इंजीनियर बनकर तकनीकी रूप से देश की सेवा करना चाहती हैं।


Comments