नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अंबेडकर जयंती पर ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, एकता और समरसता के भाव को मजबूत करना रहा
प्रयागराज। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) प्रयाग महानगर द्वारा ‘खेलो भारत’ गतिविधि के अंतर्गत मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, एकता और समरसता के भाव को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और एकता की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. फरादीवा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक राहुल तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. विवेक राय एवं प्रेम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आंचल सिंह, प्रांत सहमंत्री निवेदिता मिश्रा, शांतनु मिश्रा, सूर्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अंबुज शुक्ला, अमन, अभिनव, सौरभ, कुंजन एवं सौरव सिंह सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
up news hindi prayagraj latest news Prayagraj Event News Ambedkar Jayanti 2026 Ambedkar Ideology Youth Samajik Samrasta Daud ABVP Prayagraj Event Social Harmony Run India Madan Mohan Malviya Stadium Prayagraj Ambedkar Jayanti Celebration UP Youth Participation Event Khelo Bharat Activity Student Event Prayagraj Social Unity Program India ABVP Activities 2026 Equality and Unity Message Mayor Umesh Kesharwani Prayagraj Youth Awareness Program UP


Comments