सम्राट अशोक जयंती में सम्मान को लेकर कुशवाहा नेताओं में नाराजगी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

प्रकरण को लेकर कुशवाहा समाज और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर। नगर में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह के बाद कुशवाहा समाज से जुड़े नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई है। कार्यक्रम में मंच से संबोधन का अवसर न मिलने पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत इकाई के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे, लेकिन कुछ प्रमुख नेताओं को मंच से बोलने का अवसर नहीं दिया गया, जिससे असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई।
समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समाज को केवल भीड़ के रूप में इस्तेमाल करना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का सम्मान नहीं होगा तो भविष्य में इसका जवाब भी दिया जाएगा।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नथुनी उर्फ एनपी कुशवाहा ने कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर सामने आकर मंच संचालन में हुई त्रुटियों के लिए खेद जताया और सभी से क्षमा मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति नहीं दोहराई जाएगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी अंदरखाने नाराजगी जाहिर की है। हालांकि मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा ने कम समय में ही संबोधन करते हुए समाज से एकजुट रहने की अपील की। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर कुशवाहा समाज और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments