पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोमवार दिनांक 13.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

IMG-20260413-WA0042

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थानों से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार Read More गैंगेस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थानों से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट में कुल 14 अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न Read More जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

 

मीडिया हाउस द्वारा आयोजित  निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन Read More मीडिया हाउस द्वारा आयोजित निःशुल्क के स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार