149 मरीजों की जांच कर दी गई दवाएं
मेले में आयुष संविदा चिकित्सक डा. एस. सी. शर्मा ने मरीजों का उचित चिकित्सीय परामर्श दिया
सिद्धार्थनगर / न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बढ़ते हुए तापमान और बदलते मौसम के कारण स्वस्थ्य मेले में भारी भीड़ रही । सुबह 10बजे से शिविर में दोपहर तीन बजे तक कुल 93 मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच की गई और नि:शुल्क दवाएं दी गई। मेले में आयुष संविदा चिकित्सक डा. एस. सी. शर्मा ने मरीजों का उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।
खान पान में सादा खाना खाने को सलाह दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में जन आरोग्य मेले में मरीजों की कुल संख्या 56 जिसमें बच्चे , नौजवान,बूढ़े , महिला मरीज शामिल रही, बच्चों में ज्यादातर उलटी दस्त के मरीज रहे।डाक्टर राहुल कुमार ने चेक कर दवा दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट त्रिशुल चतुर्वेदी,धीरज राय, राजू ,मनोज आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
swatantra prabhat news Free Health Checkup Camp Siddharthnagar Health Camp Medical Camp News UP Health News Siddharthnagar Latest News Free Medicine Distribution Government Health Scheme UP mukhyamantri jan arogya mela biscohar phc camp primary health center kohdora rural health camp india patient checkup camp ayush doctor sc sharma dr rahul kumar health camp seasonal disease awareness diarrhea vomiting cases public health initiative up health awareness india hindi health samachar


Comments