एनटीपीसी में 12 घंटे काम और कम मजदूरी को लेकर श्रमिकों में नाराजगी

एनटीपीसी प्रबंधन ने अफवाह की बात कही, समाधान का दिया आश्वासन

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

एनटीपीसी रिहंद परियोजना के कार्यदाई कंपनियों में मजदूरोबिया शोषण किए जाने से श्रमिकों द्वारा शनिवार को प्रदर्शन किए गया । जानकारी के अनुसार मुख्य कंपनियां जिसमें राइट्स, शिवम, कुणाल, एनर्जियो, पावर टोनिक, श्रीविम सहित अन्य कंपनियों के सैकड़ों मजदूर काम पर पहुंचने के बाद कार्य बंद कर मुख्य मटेरियल गेट पर बैठ गए। श्रमिकों का आरोप है कि कई मजदूरों का समय पर वेतन भुगतान नहीं हुआ है और श्रेणी के अनुसार मजदूरी नहीं दी जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।

एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से राजेन्द्र शाह, धर्मेन्द्र गिरी, रंगा रेड्डी और राकेश राय ने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बातचीत में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया पर मजदूरी बढ़ोतरी को लेकर अफवाह फैलने से स्थिति बनी। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश बोजपाई ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी की दरें लागू कर दी गई हैं और किसी भी समस्या पर श्रमिक लिखित शिकायत दें, जिसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का शत-प्रतिशत अनावरण Read More चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का शत-प्रतिशत अनावरण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार