नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज, रायपुर पट्टी में फावा नेटवर्क लखनऊ के निर्देशन में तरुण चेतना संस्था द्वारा “बालिका शिक्षा का महत्व” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल युग में मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक और एआई का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।अभियान प्रभारी हुस्नारा बानो ने बताया कि उनकी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चला रही है ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें।
समाजसेवी हकीम अंसारी ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें।कार्यक्रम के उपरांत “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा के महत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण—कंचन मिश्रा, अपर्णा, पूजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
स्कूल चलो अभियान pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार up education news Pratapgarh Education News School Chalo Abhiyan Student Awareness Rally digital education India Education Awareness Program बालिका शिक्षा girl education india राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायपुर पट्टी girl education awareness balika shiksha abhiyan fawa network lucknow tarun chetna sanstha ai awareness in education mobile and ai education girls empowerment india beti shiksha women education up


Comments