शिवरतनगंज पुलिस द्वारा रास्ता भटकी बालिका को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया 

रास्ता  भटक  कर जनपद  बाराबंकी पहुंची 11 वर्षीय बालिका को ग्राम प्रधान के सहयोग से थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा तलाश कर उसके परिजनों को सकुशल किया गया सुपुर्द

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। 06.04.2026 को वादिनी सुनीता पत्नी शिवशरन निवासिनी ग्राम जेहटा उसरहा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ने थाना शिवरतनगंज पर तहरीर दी गई कि वादिनी की पुत्री अंजोली उम्र करीब 11 वर्ष दिनांक 05.04.2026 को सुबह 9:00 बजे साइकिल लेकर घर से निकली थी, अभी तक घर वापस नहीं आई है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवरतनगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त के संबंध में गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये थे।
 
पुलिस टीम द्वारा विभिन्न बाजारों, चौराहों के सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए क्षेत्र के जंगल व सुनसान जगह पर ड्रोन कैमरा के द्वारा तलाश की गई, विभिन्न बाजारों सेमरौता, हैदरगढ़, इन्हौना आदि में पंपलेट चस्पा किया गया, टेंपो टैक्सी एवं दुकानदारों से गुमशुदा की फोटो दिखाकर तलाश करने का प्रयास किया गया तथा सोशल मीडिया पर उक्त गुमशुदा की फोटो एवं विवरण अंकित कर प्रचार-प्रसार कराया गया था । जिसके फलस्वरूप जनपद  बाराबंकी में सोशल मीडिया के द्वारा प्राप्त फोटो से मिलान कर पहचान करते हुये जय सिंह वर्मा ग्राम प्रधान बहादुरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी द्वारा पीआरवी 112 पर सूचना दी गई थी।
 
सूचना पर पीआरवी द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बालिका को सुरक्षित महिला थाना टीम के सुपुर्द किया गया। जनपद बाराबंकी से सूचना प्राप्त होने पर थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया । बालिका की बरामदगी में ग्राम प्रधान जय सिंह वर्मा, अभय वर्मा एवं आशीष यादव का सहयोग सराहनीय रहा । सूचना देकर बालिका को सकुशल बरामद कराने में सहयोग कराने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अमेठी में सम्मानित किया गया । बालिका के परिजनों द्वारा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।

About The Author

Post Comments

Comments