देश को दहलाने की फिराक में आतंकी

यह स्थिति राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में देश को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल सराहनीय हैबल्कि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और दक्षता का भी प्रमाण है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का वातावरण अवश्य मजबूत हुआ हैलेकिन यह मान लेना कि आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो गया हैवास्तविकता से दूर होगा। आज भी घाटी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैंजो आतंकियों को पनाह देकर सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को आसान बना रहे हैं। यह स्थिति राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।

भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस की मुस्तैदी के कारण घाटी में आतंकी अपने मंसूबों को पूरी तरह अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। बावजूद इसकेदस-दस और बारह-बारह लाख रुपये के इनामी आतंकियों का वर्षों तक देश के भीतर छिपकर रहना और अपना नेटवर्क खड़ा कर लेना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि उन्हें कहीं न कहीं स्थानीय स्तर पर सहयोग मिल रहा है। कश्मीर पुलिस द्वारा बारह लाख के इनामी दुर्दांत आतंकी अबू हुरैरा की सोलह वर्षों बाद की गई गिरफ्तारी ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया है कि देश के भीतर कुछ लोग आतंकियों को अपना बनाकरउनकी पहचान छिपाने में मदद करराष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह केवल कानून-व्यवस्था का नहींबल्कि सामाजिक और नैतिक पतन का भी संकेत है।

आज भारत को जितना खतरा बाहरी दुश्मनों से नहीं हैउससे कहीं अधिक खतरा देश के भीतर छिपे ऐसे गद्दारों से हैजो स्वार्थवश दुश्मनों के हाथों बिक जाते हैं। यदि देश के भीतर ही लोग दुश्मनों को शरण देने लगेंतो सेना और पुलिस कब तक अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा करती रहेंगी ? यह भी एक गंभीर प्रश्न है कि सीमा पर कड़ी निगरानी के बावजूद पाकिस्तानी आतंकी देश में प्रवेश कर भारतीय नागरिकों की तरह पहचान कैसे बना लेते हैं। इस संदर्भ में भारत सरकार को न केवल पाकिस्तान सीमाबल्कि नेपालबांग्लादेश और चीन से लगती सीमाओं पर भी और अधिक सतर्कता एवं तकनीकी निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि कुछ शक्तियाँ देश को अस्थिर करने के प्रयासों में लगी हुई हैं। आतंकवाद के माध्यम से भय और असुरक्षा का माहौल बनाकर भारत की प्रगति को रोकने की साजिश रची जा रही हैजिसमें दुर्भाग्यवश देश के भीतर के कुछ तत्व भी सहयोगी बन जाते हैं। अब समय आ गया है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे। राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना और पुलिस की जिम्मेदारी नहींबल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक हम भीतर के दुश्मनों को पहचानकर उनके खिलाफ खड़े नहीं होंगेतब तक बाहरी खतरे भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाएंगे।

शुद्ध आहार से स्वस्थ जीवन और धर्म साधना का मार्ग Read More शुद्ध आहार से स्वस्थ जीवन और धर्म साधना का मार्ग

अरविंद रावल

रोटी से बड़ी हो गई गैस - शहर छोड़ते मजदूरों की मजबूरी Read More रोटी से बड़ी हो गई गैस - शहर छोड़ते मजदूरों की मजबूरी

About The Author

Post Comments

Comments