नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राप्ती नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद:बलरामपुर में दो साथियों के साथ के साथ नहाने गया था
वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया
बलरामपुर के कोतवाली उतरौला क्षेत्र में राप्ती नदी में लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव घटना के तीसरे दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया। युवक मंगलवार को नदी में नहाते समय डूब गया था।मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हसन जैदी अपने दो साथियों के साथ मंगलवार को रुस्तम नगर के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल खोजबीन शुरू की गई और तीन दिनों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार अभियान चलाकर शव को बरामद किया। शव उस स्थान से करीब 100 मीटर दूर मिला, जहां युवक डूबा था।उन्होंने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव मिलने के बाद सर्च अभियान समाप्त हो गया।
balrampur news बलरामपुर समाचार Rapti River Incident Rapti River Balrampur राप्ती नदी बलरामपुर Youth Drowned Rapti River राप्ती नदी में युवक डूबा Utraula Kotwali News उतरौला कोतवाली समाचार राप्ती नदी घटना Balrampur Accident News बलरामपुर हादसा समाचार SDRF Rescue Operation एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन River Drowning Case UP नदी में डूबने का मामला यूपी Police Search Operation पुलिस सर्च अभियान Avdhesh Raj Singh Inspector अवधेश राज सिंह प्रभारी निरीक्षक Missing Youth Found Dead


Comments