केवाईसी और सर्वर संकट से जूझ रहे गैस उपभोक्ता
घंटों लाइन में लगकर भी लौटे मायूस
लालगंज (रायबरेली)। घरेलू गैस उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को इंडेन और एचपी गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। सुबह से ही महिला, पुरुष और बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।अधिकतर लोग केवाईसी को लेकर परेशान दिखे। कई उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने सर्वर न होने की बात कहकर लौटा दिया। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सातनपुर गांव की निर्मला ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। गैस बुक कराने के बाद ओटीपी नहीं आया।
जानकारी करने पर पता चला कि केवाईसी नहीं है। वह तीन दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा। सुहाईबाग के रामनरेश सुबह 9 बजे से लाइन में लगे थे। 11:30 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी लाइन में लगे थे लेकिन बिना काम के वापस लौटना पड़ा।
सूदन खेड़ा के एक बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक किया था। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया। इसके बावजूद सिलेंडर नहीं मिला। एजेंसी पहुंचने पर उन्हें बाद में देने की बात कही गई।लगातार हो रही इस समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है ताकि उन्हें बार बार एजेंसियों के चक्कर न लगाना पड़े।
hindi news update up breaking news Swatantra Prabhat Lucknow Lalganj Raebareli News UP Local News रायबरेली गैस उपभोक्ता समस्या raebareli gas agency news kyc gas problem gas consumer issue up इंडेन एचपी गैस लाइन inden hp gas raebareli server problem gas agency gas kyc update news domestic gas consumer problem lpg gas issue india gas cylinder booking problem consumer grievance gas gas agency server down public problem news lpg consumer complaint


Comments