प्रियदर्शनी गैस एजेंसी नैनी में एलपीजी गैस की मारामारी, विभागीय अधिकारी बेखबर

7घंटे लगातार लाइन में खड़े होने के बावजूद भी सिलेंडर मिलना मुश्किल, गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। इन दिनों नैनी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत थमने का  नाम नहीं ले रहा है। प्रियदर्शनी गैस एजेंसी में एलपीजी गैस सिलेंडर की मारामारी मची हुई है। तकरीबन 7 घंटे लगातार लाइन में खड़े होने के बावजूद लोडिंग ना आने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली सिलेंडर लेकर घर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर निर्धारित दर से अधिक पैसे लेकर गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
 
जैसा कि मालूम हो, नैनी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल  कॉलोनी स्थित प्रियदर्शनी गैस सर्विस जो, कि भारत गैस एजेंसी के रूप में कार्यरत है, यहां पर प्रतिदिन सुबह तकरीबन 5:00 से ही लाइन लगना शुरू हो जाता है। लाइन में लगने के बाद कुछ लोगों को सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में 6 अप्रैल यानी मंगलवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे से लोग लाइन में खड़े हो गए। दोपहर 12:00 बजे तक सिलेंडर की लोडिंग नहीं आई।
 
लोडिंग ना आने पर वहां पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। लोग हल्ला मचाना शुरू कर दिए। इधर एजेंसी के कर्मचारी हल्ला होने पर कार्यालय बंद कर भाग खड़े हुए। उपभोक्ताओं का कहना है, कि एजेंसी कर्मचारियों के द्वारा मनमानी तौर पर काम किया जाता है। इनके द्वारा केवाईसी करने के नाम पर उपभोक्ताओं से पैसा मांगा जाता है। पैसा ना देने पर बेइज्जत करके उनको भगा दिया जाता है।
 
इतना ही नहीं इनके द्वारा निर्धारित दर से अधिक पैसा लेकर गैस सिलेंडर की धड़ल्ले से कालाबाजारी की जाती है। गैस एजेंसी के कर्मचारियों की मनमानी के आगे सभी बेबस, लाचार एवं मजबूर हैं। इस बाबत क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए उक्त गैस एजेंसी की कार्य प्रणाली की जांच कराकर इनके विरुद्ध कर कार्यवाही करने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें