विद्यालय परिसर  में  ट्रांसफार्मर : हाइटेंशन तार से खतरे में नौनिहालों की जान, निराकरण का प्रयास तक नहीं

अगर विद्यालय परिसर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है  तो उसे हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।  जिले के विकास क्षेत्र बर्डपुर  के  काशीपुर स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक  विद्यालय के  परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों  के लिए चिंता का विषय बन गया है। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने  इसे हटाने की मांग उच्चधिकारियों से लिखित एवं मौखिक कई बार पत्र देकर मांग की लेकिन आश्वासन  के अलावा कुछ नहीं मिला। प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज  ने बताया कि कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगा  विद्युत ट्रांसफार्मर  यहां बच्चों के स्कूल आने जाने पर अनहोनी का भय लगा रहता है कि कहीं कोई बच्चा या शिक्षक जद में ना आ जाए।
 
प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज ने   कहा कि इसकी सूचना बेसिक विभाग के उच्च अधिकारियों एवं  बिजली विभाग को दी गई है। उन्होंने कहा की विद्यालय प्रांगण से विद्युत ट्रांसफार्मर हट जाता है तो मन में बना भय समाप्त हो जाएगा। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना हैं कि  मौके पर जेई  भेज कर  देखता हूं। अगर विद्यालय परिसर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है  तो उसे हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें