नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
रीवांचल एक्सप्रेस के नैनी स्टेशन पर ठहराव की मांग तेज, सांसद को सौंपा ज्ञापन
यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख किया गया
नैनी, प्रयागराज। स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अपनी मांग को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को व्यापार मंडल नैनी के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद उज्जवल रमण सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में नैनी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख किया गया।
इस पर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि इस मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही रीवांचल एक्सप्रेस के नैनी स्टेशन पर ठहराव के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल नैनी के महामंत्री धीरेन्द्र यादव ‘धीरू’, नयन कुशवाहा, सतीश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, उमाशंकर प्रजापति, प्रदीप मिश्रा ‘अंशुमन’, सुभाष केसरवानी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात नैनी स्टेशन रीवांचल एक्सप्रेस ठहराव प्रयागराज व्यापार मंडल मांग सांसद उज्जवल रमण सिंह ज्ञापन नैनी रेलवे स्टेशन समस्या यात्रियों की सुविधा नैनी व्यापार मंडल नैनी प्रतिनिधिमंडल रीवांचल एक्सप्रेस ठहराव मांग प्रयागराज रेलवे मुद्दा नैनी स्टेशन विकास Naini station Rewanchal Express stop demand Ujjwal Raman Singh memorandum Prayagraj railway demand Rewanchal Express stoppage request Local traders delegation Naini Railway connectivity Prayagraj Passenger convenience railway Indian Railways stoppage demand


Comments