पलिया कला में लघु सिंचाई विभाग में बड़ा घोटाला
बिना टेंडर कराई जा रही बोरिंग, बीटी राजेश कुमार वर्मा साहब पर गंभीर आरोप
पलिया कला (लखीमपुर खीरी): ब्लॉक पलिया कला के अंतर्गत ग्राम बेला मालिनिया, बसंतापुर सहित कई गांवों में लघु सिंचाई विभाग में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। सूत्र बताते हैं कि बिना टेंडर कराई जा रही बोरिंग।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीटी राजेश कुमार वर्मा साहब द्वारा बिना किसी अधिकृत ठेकेदार (टेंडर) के बोरिंग कराई जा रही है,। जबकि सरकार द्वारा अभी तक कोई टेंडर पास नहीं किया गया है। यह नियमों का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है।
तैनाती पर सवाल-------
बताया जा रहा है कि नकहा ब्लॉक के बीटी विजय वर्मा साहब को पलिया ब्लॉक में अटैच किया गया है, जबकि नकहा काफी दूर है। आरोप है कि वे नियमित रूप से ब्लॉक पर मौजूद नहीं रहते, जिससे कार्य बाधित हो रहा है।
रिफ्लेक्स वाल नहीं दिए--------
ग्राम पंचायत मझगई नया गांव, बेला सहित अन्य गांवों के किसानों का आरोप है कि पिछले वर्ष कराई गई बोरिंग के लिए अब तक रिफ्लेक्स वाल (Reflex Valve) राजेश कुमार वर्मा द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि बीटी विजय वर्मा साहब को हटाकर नजदीकी ब्लॉक जैसे बिजुआ या निघासन से अधिकारी की तैनाती की जाए, ताकि कार्य सही तरीके से हो सके। विभागीय जिम्मेदार लोगों के कमाऊ आचरण से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।लगातार लापरवाही, अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जांच की मांग---------
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्वतंत्र प्रभात पलिया कला सिंचाई विभाग मामला लखीमपुर खीरी बोरिंग अनियमितता लघु सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार बिना टेंडर बोरिंग आरोप बेला मालिनिया गांव विवाद बसंतापुर सिंचाई समस्या किसानों का विरोध पलिया बीटी राजेश कुमार वर्मा आरोप बीटी विजय वर्मा तैनाती विवाद रिफ्लेक्स वाल समस्या सिंचाई विभाग जांच मांग किसान आक्रोश लखीमपुर खीरी सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार Palia Kalan irrigation department Minor irrigation corruption UP Boring without tender case Farmers protest irrigation issue Lakhimpur Kheri irrigation news


Comments