विद्युत शवदाह का भूमि पूजन महापौर के द्वारा संपन्न

चीफ इंजीनियर सिविल संजय सचान के द्वारा सभी पार्षदों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। विद्युत शवदाह का डीपीएस स्कूल के सामने भूमि पूजन महापौर के द्वारा हुआ।महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि हम लोग को जमुनापार के नैनी क्षेत्र में शवदाह विद्युत का भूमि पूजन का अवसर प्राप्त हुआ।पार्षद मयंक यादव ने कहा कि हम लोगों का सपना पूरा हो रहा है जो समस्या बहुत बड़ी जमुनापार के लोगों की थी अपर आयुक्त अरविंद राय, चीप इंजीनियर विद्युत संजय कटिहार, चीफ इंजीनियर सिविल संजय सचान के द्वारा सभी पार्षदों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
 
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप महरा ने किया।शवदाह विद्युत मे मुख्य भूमिका निभाने वाले जमीन दानदाता बबलू पांडे के पिता स्वर्गीय रामनरेश पांडे की स्मृति में जो जमीन दान दी है उन का महापौर एवं समस्त पार्षदों द्वारा उनका माल्यार्पण करके हार्दिक स्वागत अभिनंदन आभार व्यक्त किया और इस पुनीत कार्य को करने हेतु यमुनापार की समस्त जनता ऋणी रहेगी।
 
इस अवसर पर पार्षद मयंक यादव, पार्षद रण विजय सिंह डब्बू,पवन यादव, अनूूप पासी,संजय पासवान,लाल बहादुर साहू, बलराज पटेल,राकेश जयसवाल, दिलीप केसरवानी,राकेश जयसवाल,भगवती प्रसाद पांडे, सुविख्यात समाज सेवी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह,भाजपा नेता नर सिंह,शिव शंकर दीक्षित, भाजपा नेता प्रदीप तिवारी,कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, नैनी मंडल महामंत्री दिनेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडे, घनश्याम जायसवाल, कार्तिकेय पुरी,बाबूजी यादव,सहित कई अतिविशिष्ट गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें