प्रावि रेहरा बाजार में वार्षिकोत्सव व निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका बाज़ार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। 
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम और लगन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
 
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके अध्ययन में सहायता मिल सके।
 
कार्यक्रम में सभासद विभूति अग्रहरि, एआरपी रुपेश सिंह एवं संगीता श्रीवास्तवा सहित अभय श्रीवास्तव, शिखा मिश्रा, संतोष मिश्र, रामायन मिश्र, सोनी मिश्र, पूनमरानी एवं राजेश कुमार आदि  उपस्थिति रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments