मुंबई में सीरियल मोलेस्टर गिरफ्तार, 48 घंटे में 29 CCTV से हुई पहचान

.., फिल्मसिटी में काम करने वाला आरोपी मुन्नवर नासिर खान के सीरियल 4 गुनाह का खुलासा.., मुंबई बांगुर नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, मनचले को किया गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मुंबई शहर में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी सड़कों पर चल रही महिलाओं के साथ मौका देखकर उनके प्राइवेट पार्ट को पकड़कर अश्लील हरकतें कर फरार हो जाता था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
 
मामला गोरेगांव पश्चिम वांगुरनगर पुलिस स्टेशन का है, जहां 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे एक युवती अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी रांग वे से आकर पीछे से महिला के साथ छेड़छाड़ की और महिला के प्राइवेट पार्ट को दबाकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 
बांगुर नगर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र आव्हाड के अनुसार पुलिस ने सीरियल मोलेस्टर को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे में 29 CCTV खंगाले.. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के 29 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी की पहचान की गई। लगातार तकनीकी जांच और टीमवर्क के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
 
आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी मुनव्वर नासिर खान (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वह आरे कॉलोनी के इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने उस पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए हैं।
 
पुलिस की बड़ी कामयाबी इस पूरी कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments