नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित
शत-प्रतिशत कवरेज एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय क्रीमि मुक्ति कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 100 दिवसीय सघन टीवी खोजी कार्यक्रम का शुभारंभ 24 मार्च से प्रारंभ हो चुका है। सीडीओ ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, शत-प्रतिशत कवरेज एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
साथ ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान, उपचार, फॉलोअप एवं पोषण सहायता की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, टीबी एवं कैंसर रोगियों के चिन्हीकरण हेतु समय समय पर अभियान संचालित किया जाता है।
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर स्क्रीनिंग तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान को गंभीरता से संचालित करने एवं अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, डीआईओएस, बीएसए सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat Amethi Administration News Amethi Health Committee Meeting CDO Sachin Kumar Singh District Health Meeting Amethi TB Eradication Program UP National TB Elimination Program Ayushman Bharat Scheme Amethi Health Department Review Meeting 100 Day TB Campaign Government Health Scheme UP अमेठी स्वास्थ्य समिति बैठक सीडीओ सचिन कुमार सिंह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना अमेठी जिला स्वास्थ्य समीक्षा बैठक स्वास्थ्य विभाग अमेठी कलेक्ट्रेट सभागार बैठक टीबी खोजी अभियान


Comments