भालूकुदर लर्निंग सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने कहानी-कविता और नृत्य से बांधा समां

बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है- तरुण्य वन

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद के विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रछ के टोला भालूकुदर स्थित लर्निंग सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन की तरुण्य वन के युवाओं द्वारा किया गया, जिसमें गाँव के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

IMG-20260329-WA0050

बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस पर भव्य समारोह,। Read More बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस पर भव्य समारोह,।

कार्यक्रम प्रबंधक अंकित मौर्य ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने लर्निंग सेंटर पर मौजूद किताबों को पढ़कर कहानी वाचन, कविता पाठ, गीत और अपनी पसंद के नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों और अतिथियों को खूब प्रभावित किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मंच मिला, जहाँ उन्होंने न केवल अपनी अभिव्यक्ति क्षमता दिखाई बल्कि सीखने के प्रति अपने उत्साह को भी साझा किया।

सोनभद्र रेणुकूट में टीम निशा के डब्लू सिंह ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ईद पर उमड़ा जनसैलाब Read More सोनभद्र रेणुकूट में टीम निशा के डब्लू सिंह ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ईद पर उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा अवधेश ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की और लर्निंग सेंटर से जुड़े अपने अनुभवों को भी रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संचालित मनोरमा सफाई अभियान बना जनआस्था और जनसंघर्ष का प्रतीक Read More भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संचालित मनोरमा सफाई अभियान बना जनआस्था और जनसंघर्ष का प्रतीक

तरुण्य वन टीम से दिनेश ने बताया कि लर्निंग सेंटर का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। प्रथम वार्षिकोत्सव इसी दिशा में एक प्रेरक पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में समुदाय और अभिभावकों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया। इस मौके पर दिनेश, पूनम,रुमा, सुनैना, पूजा, रीता,मधु, अनिता , दिनेश,विवेक, अजय, विक्रम, नीरज कुमार, जितेंद्र आदि ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार