कानपुर में मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर व ओवर स्पीड के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
आमजन को असुविधा होती है, ऐसे उपकरणों का प्रयोग सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है
कानपुर। आज यातायात निदेशालय के आदेश के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर तथा अन्य वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों को रोककर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई तथा उपकरणों को मौके पर ही हटवाया गया । यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आमजन को असुविधा होती है। ऐसे उपकरणों का प्रयोग सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है।
कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
swatantra prabhat news Police Checking Campaign Kanpur Traffic Update Road Safety Campaign UP Kanpur Traffic Police Action मॉडिफाइड साइलेंसर कार्रवाई Pressure Horn Checking Drive हूटर पर प्रतिबंध Ravindra Kumar DCP Traffic Motor Vehicle Act Challan Traffic Checking Kanpur ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण NH 34 Road Safety Plan Over Speed Vehicle Action Interceptor Mobile Deployment Illegal Silencer Removal Traffic Enforcement Kanpur Highway Safety Monitoring Speed Control Operation Uttar Pradesh Traffic News


Comments