गोरखपुर : सहजनवा में दिल दहलाने वाली घटना, जहर को खेल समझ पर निगल गए तीन मासूम ,जहर बन गया काल

तीन बच्चों की हालत गंभीर, अस्पताल में जिंदगी की जंग

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर - जनेश्वर मिश्रा ( सहजनवां  तहसील) 

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में खेल-खेल में तीन मासूम बच्चों ने कीटनाशक पी लिया। अनजाने में जहरीली दवा को खिलौना समझकर पीने से तीनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई है। फिलहाल तीनों मासूम जिला अस्पताल गोरखपुर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। यह घटना पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना दिए है।

घटना का विवरण

शनिवार की रात गोरखपुर जिले के सहजनवां तहसील के पाली ब्लॉक अंतर्गत क़ुआबार ग्राम के कनपुरवा टोला में यह हादसा हुआ। समरजीत निषाद के घर में रखी गेहूं में मिलाने वाली कीटनाशक की शीशी बच्चों के हाथ लग गई।
चार वर्षीय शत्रुघ्न, ढाई वर्षीय अनुराधा और एक वर्षीय सिवान ने शीशी खोलकर उसका सेवन कर लिया। कुछ ही देर में बच्चों को उल्टी, बेचैनी और कमजोरी होने लगी। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक Read More नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

हालत चिंताजनक

एस एस पी के वार्षिक निरीक्षण की समस्त तैयारियां पूर्ण नहीं आए  Read More एस एस पी के वार्षिक निरीक्षण की समस्त तैयारियां पूर्ण नहीं आए 

जिला अस्पताल में भर्ती तीनों बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। परिजन सदमे में हैं और पूरे परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है।
गांव में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद कनपुरवा टोला में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि घरों में कीटनाशक जैसी जहरीली चीजों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की जागरूकता की भारी कमी है। छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन रही है।

अजीर नदी पर चेकडैम की मंजूरी से जनता में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बड़ा फायदा Read More अजीर नदी पर चेकडैम की मंजूरी से जनता में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बड़ा फायदा

सुरक्षा की अपील


स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कीटनाशक, चूहा मार दवा या अन्य रासायनिक पदार्थों को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर, ऊंची जगह या लॉक करके रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर में छोटे बच्चे होने पर हर खतरनाक वस्तु पर खास निगरानी रखनी जरूरी है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि मासूमों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता ऐसी घटनाओं को रोकी जा सकती है।

Post Comments

Comments