डॉ .भीमराव अंबेडकर युवा समिति नौडीहा ने किया बैठक , कार्य क्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लिए महत्वपूर्ण निर्णय

समाज में जागरूकता का अभाव , लोगों को जागरूक करने का पुरजोर प्रयास

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

मंगलवार को नौडीहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पूर्व की भांति संपन्न कराने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समिति के द्वारा निर्णय लिया गया कि सुबह में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दोपहर बाद एक मिशन गीत का भव्य प्रोग्राम रखा जाएगा । बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद ने बताया कि आज भी लोगों में अंबेडकर जी के बारे मे जागरूकता की काफी कमी है। जिसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ।

IMG-20260331-WA0088

जनसंघर्ष की जीत: राकेश केशरी की मुहिम रंग लाई, ईओ मधुसूदन जायसवाल का प्रत्यावेदन निरस्त Read More जनसंघर्ष की जीत: राकेश केशरी की मुहिम रंग लाई, ईओ मधुसूदन जायसवाल का प्रत्यावेदन निरस्त

बैठक में मुख्य रूप से राम बहादुर त्यागी कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहरलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम सकल गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि उमेश भारती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महिमानंद यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार कनौजिया पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज प्रमोद यादव पूर्व प्रधान प्रत्यासी मानदेव प्रजापति बाबूलाल यादव राजेंद्र प्रसाद यादव विकलेश भारती अजीत कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

पडरौना: “गैस उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई हो” — राजन जायसवाल  Read More पडरौना: “गैस उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई हो” — राजन जायसवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें