राजनीति
पडरौना: “गैस उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई हो” — राजन जायसवाल
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। पडरौना नगर में इंडेन गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि दूसरी ओर सिलेंडर ब्लैक में 1800 से 2000 रुपये तक बेचे जाने की चर्चा है।

इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और गैस एजेंसी से होम डिलीवरी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 1:30 बजे से गैस एजेंसी पर लाइन लगाने जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए, यह व्यवस्था के खिलाफ है। सरकार की नीतियों के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राजन जायसवाल ने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


Comments