जिला सपा पार्टी कार्यालय पर मनी सम्राट अशोक की जयंती ,पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

संगोष्ठी में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद स्थित -समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई व संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव व संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य वंश के तीसरे एवं सबसे महान सम्राट थे । उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़ बौद्ध धर्म अपना कर अपनी प्रजा के कल्याण अहिंसा और धर्म का कर्म किए जिससे हर समाज का भला करने का काम किया ।

बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील Read More बिना पंजीकरण चल रहा था इलाज, एसडीएम की छापेमारी में एक अस्पताल सील

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क से सदन तक हर समाज लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और उनकी हर तरह से मदद करने का काम कर रहे हैं । समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है और उनके हित की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है ।

असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजनाओं में पंजीकरण की अपील Read More असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजनाओं में पंजीकरण की अपील

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता पहुंचने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ले जिससे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और हर समाज का विकास हो ।

आकाशीय बिजली का कहर: संग्राम उर्फ नेता यादव की मौत, बेटा गंभीर, दो गायों की भी मृत्यु Read More आकाशीय बिजली का कहर: संग्राम उर्फ नेता यादव की मौत, बेटा गंभीर, दो गायों की भी मृत्यु

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल मोहम्मद शईद कुरैशी अशोक पटेल अनिल प्रधान सरदार पारब्रह्म सिंह सत्यम पांडे विमलेश पटेल कामरान खान विनीत सरोज दीपक केसरी चंद्र भूषण यादव बच्चोंले सिंह पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें