ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा/ सोनभद्र-     

  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को मात्र 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त प्रकरण में थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 58/2026 धारा 333, 64(1), 115(2), 351(3), 127(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र तुलसी दास (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी ग्राम बिल्ली मारकुण्डी टोला खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 27.03.2026 को समय 06:05 बजे सेक्टर-09 चौराहा ओबरा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, का0 प्रवीण राय शामिल रहे।

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज Read More अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें