मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर जागरूकता को लेकर सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पहल

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों—जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य—पर विशेष रूप से जागरूकता प्रदान की गई।

रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन के परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर Read More रक्तदान कर दी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन के परिसर में आयोजित हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर

 इस क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज Read More सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार