शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

जनपद पुलिस का नशे के विरुद्ध लगातार अभियान जारी, तस्करों के हौसलें पस्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 दिनांक 25.03.2026 को समय 18:55 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्ता कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गूड्डू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

धर्म परिवर्तन के दबाव पर किशोरी ने की आत्महत्या Read More धर्म परिवर्तन के दबाव पर किशोरी ने की आत्महत्या

 गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राम बचन सिंह यादव , का0 अमृत लाल , का0 अक्षय कुमार यादव , म0का0 सुनीता यादव शामिल रहे।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात Read More जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण मुलाकात

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें