पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग

घटना की निंदा करते हुये पत्रकारों ने इसे सच की आवाज दबाने का लोकतांत्रिक मर्यादा के विरूद्ध बताया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केनगर थाना क्षेत्र के दुबखरा पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय करूण सिंह द्वारा हमला किये जाने और कैमरा छीनने की कोशिश करने के मामले मे पत्रकारों ने पुलिस कप्तान से मिलकर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस कप्तान ने कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुये नगर थाने की पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
 
स्थानीय व्यापार निर्देशिकाउपरोक्त प्रकरण में कार्यवाही न होने पर पत्रकारों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। पुलिस कप्तान से मुलाकात करने वालों में वेदिक द्विवेदी, ऋषिक द्विवेदी, राहुल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, अभिषेक गौतम, राहुल पटेल आदि पत्रकार शामिल थे। आपको बता दें बुधवार को दुबखरा पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय करूण नाम के गुण्डे ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।
 
भद्दी गालियां देते हुये हाथ ऐंठकर रिपोर्टिंग माइक और कैमरा छीनने का प्रयास किया। घटना को लेकर पत्रकारों और पत्रकार संगठनों मे रोष है। घटना की निंदा करते हुये पत्रकारों ने इसे सच की आवाज दबाने का लोकतांत्रिक मर्यादा के विरूद्ध बताया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें