ओबरा पुलिस ने किया बड़ी कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार

नगदी व अन्य सामग्री बरामद, जुआरियों में हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा / सोनभद्र-

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 28.03.2026 की रात्रि में थाना ओबरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जहां 07 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से कुल ₹13,210/- नगद, 52 अदद ताश के पत्ते, 03 मोटरसाइकिल तथा 01 मारुति सुजुकी कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मनकापुर विधायक के प्रतिनिधि के पिता का निधन, सरयू घाट पर अंतिम संस्कार Read More मनकापुर विधायक के प्रतिनिधि के पिता का निधन, सरयू घाट पर अंतिम संस्कार

गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमश: राजेश तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 48 वर्ष, रविशंकर पुत्र रमाशंकर जायसवाल, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 38 वर्ष, राजबलि मिश्रा पुत्र त्रिभुवन मिश्रा, निवासी सिन्दूरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 30 वर्ष, अशोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामलखन लाल श्रीवास्तव, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 52 वर्ष, मुन्ना तिवारी पुत्र सीताराम, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 44 वर्ष, मुन्ना तिवारी पुत्र रमानाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 42 वर्ष, विकास चौहान पुत्र दशरथ चौहान, निवासी सेक्टर 2-II31, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 21 वर्ष रहे। 

सुनार ने लूट की फर्जी कहानी बनाकर महबूबा को इंप्रेस करना चाहा, पुलिस ने खोली पोल  Read More सुनार ने लूट की फर्जी कहानी बनाकर महबूबा को इंप्रेस करना चाहा, पुलिस ने खोली पोल 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामसिंह यादव , हे0का0 संतोष पटेल , हे0का0 अनिल गुप्ता शामिल रहे। 

बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस पर भव्य समारोह,। Read More बभनकुइया में जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस पर भव्य समारोह,।

ओबरा पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार