नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एसपी अमेठी द्वारा जनपद में यूपी-112 में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक आदेश निर्देश
किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में जनपद में यूपी-112 में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ आपातकालीन सेवा यूपी-112 की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा आमजन को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराने के संबन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल/शिकायत को गंभीरता से लेते हुये त्वरित रिस्पान्स सुनिश्चित किया जाये तथा बताया कि यूपी-112 आम जनता के लिए सुरक्षा की पहली कड़ी है, अतः इसमें कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है । किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गोष्ठी में ड्यूटी के दौरान व्यवहार, समयबद्धता, संवाद कौशल एवं तकनीकी दक्षता पर विशेष बल दिया गया । साथ ही कॉलर के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के संबन्ध में निर्देशित किया गया जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी, प्रभारी यूपी-112 जनपद अमेठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
swatantra prabhat UP police news स्वतंत्र प्रभात amethi news कानून व्यवस्था अमेठी समाचार Law and Order UP एसपी अमेठी पुलिस प्रशासन SP Amethi meeting UP 112 service Amethi Gauriganj police line Saravanan T IPS emergency service UP112 police meeting Amethi police instructions public safety UP यूपी 112 गोष्ठी गौरीगंज पुलिस लाइन सरवणन टी आईपीएस पुलिस बैठक अमेठी आपातकालीन सेवा यूपी112 पुलिस निर्देश जनसुरक्षा अमेठी अधिकारी कर्मचारी बैठक


Comments