व्यापारिक समस्याओं पर प्रशासन सख्त, स्मार्ट मीटर व शहर सुविधाओं पर उठे गंभीर सवाल

अधिकांश उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर मीटर से अपडेट नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सूचना नहीं मिल पा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती।बस्ती जिले केविकास भवन सभागार में सोमवार को जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक प्रशासनिक सक्रियता के बीच आयोजित हुई। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी श्री प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने व्यापारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शहर के गांधीनगर पक्के पर सुनियोजित वाहन पार्किंग व्यवस्था, महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी।

विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं बैठक में प्रमुख मुद्दा रहीं। व्यापारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा ऐप के माध्यम से भुगतान करने पर वह समय से अपडेट नहीं हो रहा है, जिससे अनावश्यक परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके अलावा पुरानी सिक्योरिटी एडजस्टमेंट का विवरण उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और स्मार्ट मीटर का सर्वर भी बार-बार ठप हो रहा है। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि बिना ठोस आधार के वर्षों पुरानी विद्युत देनदारियों की रिकवरी नोटिस भेजी जा रही है। साथ ही, अधिकांश उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर मीटर से अपडेट नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सूचना नहीं मिल पा रही है।

प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, नगर महामंत्री राणा महेंद्र प्रताप, नगर कोषाध्यक्ष भरत राम उर्फ बबलू गुप्ता, नगर मंत्री प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री आलोक दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा, जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें