देर रात पति पत्नि में विवाद, पति ने किया सरिया से वार पत्नि की हुई मौत

चार बच्चों से छिना मां का साया, परिजनों में टूटा दु:खों का पहाड़

राजेश तिवारी Picture
Published On

बीजपुर थाना क्षेत्र का मामला

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआवारी सीरसोती में देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां आरोप है कि कन्हैया जाटव ने अपनी पत्नी कुसुम जाटव के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। घटना दिनांक 24/25 की रात्रि लगभग 12 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

IMG_20260325_113539

पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब Read More पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लगभग 1:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी Read More बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

IMG_20260325_113318

सिद्धार्थनगर में निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव Read More सिद्धार्थनगर में निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव

मृतका का फाईल फोटो

मृतका अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी और परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति एनटीपीसी बीजपुर में एक निजी कंपनी में कारपेंटर का काम करता है। 

बीजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पति-पत्नी के विवाद में पति द्वारा लोहे की रॉड से प्रहार करने से घायल पत्नी की उपचार के दौरान मृत्यु होने व अभियुक्त को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र हर्ष पाण्डेय की बाइट

मामले में आगे की जांच जारी है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें