कोल्ड स्टोरेज कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ को 25 मार्च 2026 को मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। थाना फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुई घटना के मामले में पुलिसने वांछित अभियुक्त को  गिरफ्तार कर लिया है।फाफामऊ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 44/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी मन्दाह थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ को 25 मार्च 2026 को मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—103(1), 127, 287, 289, 125(b), 118(1), 109(1), 351(2), 352 तथा आपराधिक कानून अधिनियम की धारा 07 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुई गंभीर घटना से जुड़ा हुआ है, जिसमें लापरवाही और अन्य आपराधिक कृत्यों के आरोप शामिल हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें