एकल अभियान की बैठक में बोले मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी, आचार्यों का बढ़ाया उत्साह

एकल अभियान केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांवों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र-

चोपन मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र रजधन की ग्राम पंचायत महुआव कला में आज एकल अभियान के मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पंचायत भवन पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने एकल अभियान से जुड़े सभी आचार्य बंधुओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कारों की अलख जगाने का जो कार्य आचार्य कर रहे हैं, वह राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने आचार्यों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए अपने संबोधन का समापन जय श्री राम के ओजस्वी उद्घोष के साथ किया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी लक्ष्यों को निर्धारित किया गया।

सिद्धार्थनगर में निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव Read More सिद्धार्थनगर में निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव

बच्चों को सरल और रोचक तरीके से संस्कारित शिक्षा देने पर चर्चा हुई। शक्ति केंद्र स्तर पर एकल विद्यालयों के बेहतर संचालन हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान वक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि एकल अभियान केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांवों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर रजधन और महुआव कला क्षेत्र के दर्जनों आचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बरेली क्षेत्र में तितलियों की घटती प्रजातियाँ: जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता चंचल श्रीवास्तव  Read More बरेली क्षेत्र में तितलियों की घटती प्रजातियाँ: जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता चंचल श्रीवास्तव 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें