राजनीति
सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, तालाब में एक साथ डूबे दो किशोरों की मौत
बच्चों के डूबने से हुई मौत से गांव में मातम पसर गया
सिद्धार्थनगर, जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधवार दिन में डोकम अमया गांव के शाहिल रजा(14 )पुत्र सहारत रजा व अंशारु रजा (12)पुत्र महीशुद्दीन दोनों बालक गांव के पश्चिम प्राथमिक विद्यालय के पास सगरा तालाब में चूल्हे के लिए मिट्टी निकालने गए कि अचानक फिसलने से गहरे पानी में चले गए,जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।
काफी देर हो गई जब दोनों बालक घर नहीं पहुंचे तो स्वजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया, जहां दोनों मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी निकालने के लिए गए थे उस तालाब के पास तो वहां दोनों बच्चे नहीं मिलें तब ग्रामीणों ने तालाब में तलाशना शुरू किया दोनों बालक मृत हालत मिलें , बच्चों के डूबने से हुई मौत से गांव में मातम पसर गया ।
बच्चों की मृत्यु की सूचना पर इटवा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव का मदद का भरोसा दिलाया। इस संबंध में त्रिलोकपुर थाना के उपनिरीक्षक शिवनरायण सिंह का कहना है की डोकम अमया गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है इसकी जानकारी है मामले की जांच की जा रही है,
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news police investigation त्रिलोकपुर थाना Uttar Pradesh Accident News सिद्धार्थनगर समाचार UP Local News Local News Siddharthnagar UP Accident News ग्रामीण हादसा यूपी हादसा Trilokpur Siddharthnagar pond drowning case two children drowned Itwa Siddharthnagar news Mata Prasad Pandey Siddharthnagar accident village pond accident तालाब में डूबने से मौत दो बच्चों की मौत डोकम अमया गांव इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय बच्चों की मौत तालाब हादसा सिद्धार्थनगर


Comments