नवरात्रि के चौथे दिन मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

समाजसेवियों ने दिया जागरूकता का संदेश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा देवरख गांव स्थित प्रभु जी की बैठक मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी विकास मिश्रा ने किया।इस अवसर पर विकास मिश्रा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। स्वच्छ वातावरण न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करता है, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बढ़ाता है।
 
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के महंत पप्पू शुक्ला जी को सरस्वती परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं महंत जी ने प्रोफेसर आशीष शुक्ला को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।प्रोफेसर आशीष शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर में प्रवेश करते ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, इसलिए ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें