अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर दबंगों का आतंक, पीड़ित ने की शिकायत

बस रोककर बस कंडक्टर से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अयोध्या!


अयोध्या जनपद से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दबंगों द्वारा एक बस यात्री के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में अंबेडकर नगर से लखनऊ आता जाता था। 


बताया गया कि बस जब कनकपुर-झगरौली बाजार से करीब 500 मीटर पहले पहुंची, तभी पहले से घात लगाए तीन नामजद आरोपियों और तीन अज्ञात लोगों ने बस रुकवा ली। आरोप है कि हमलावरों ने खुद को सवारी बताकर बस रुकवाई और जैसे ही बस रुकी, वे लोहे की रॉड और डंडों के साथ चढ़ गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बस के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि “अगर इस रास्ते पर दोबारा बस चलाने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा।”


घटना में पीड़ित को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सेवा और स्वच्छता का संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष ने खुद लगाया झाड़ू Read More सेवा और स्वच्छता का संगम ओबरा में प्रोटीन खिचड़ी वितरण के बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष ने खुद लगाया झाड़ू

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें