नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास : विधायक विनय वर्मा
शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल चार चौराहों की सौन्दर्यीकरण होना है।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास : विधायक विनय वर्मा शोहरतगढ़ ब्लाक के चिल्हिया चौराहे पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधायक की निधि से बनने वाले शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास व भूमिपूजन विधायक विनय वर्मा ने डीएम शिवशरणप्पा जी.एन., एस एसपी डॉ अभिषेक महाजन व सीडीओ बलराम सिंह की मौजूदगी में किया। शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल चार चौराहों की सौन्दर्यीकरण होना है।
शोहरतगढ़ ब्लाक के चिल्हिया चौक पर शुक्रवार को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की विधायक निधि से 20.22 लाख रुपए की लागत से शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौराहे के रूप में सौन्दर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ।इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन,एसपी अभिषेक महाजन,सीडीओ बलराम सिंह की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौजूद क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास किया है। चिल्हिया को भगत सिंह, गनेशपुर को डा.भीमराव अम्बेडकर,ढ़ेबरुआ को सोनेलाल पटेल व बढ़नी में अटल बिहारी वाजपेई के नाम से सौन्दर्यीकरण होगा।इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूतों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती।
इससे आने वाली पीढ़ी भगत सिंह के बारे में जानेगी।एसपी अभिषेक महाजन ने कहा कि चार चौराहों के सौन्दर्यीकरण की सोच अच्छी है।यह सभी को करना चाहिए।इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र,सीओ मयंक द्विवेदी,सिडिको के एक्सईएन देवेन्द्र कुमार सिंह,चिल्हिया एसएचओ राजेश कुमार गुप्ता, शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह, रामदास मौर्य,प्रदीप कमलापुरी,श्यामू गुप्ता,जगदंबा चौबे,मयंक शुक्ल,अशोक पासवान, अनिल निषाद,दिलीप वरुण,रामू गुप्ता, अमरजीत साहू आदि मौजूद रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Vinay Verma MLA Shohratgarh News SP Abhishek Mahajan CDO Balram Singh DM Shivsharanappa GN विधायक विनय वर्मा शोहरतगढ़ खबर Bhagat Singh chowk भगत सिंह चौक chowk beautification project चौराहा सौंदर्यीकरण UP development news यूपी विकास समाचार foundation stone ceremony शिलान्यास कार्यक्रम डीएम शिवशरणप्पा जीएन एसपी अभिषेक महाजन सीडीओ बलराम सिंह Ambedkar chowk अंबेडकर चौक


Comments