राजनीति
विश्व जल दिवस पर छात्राओं को प्राचार्य ने किया सम्मानित
शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में विश्व जल दिवस पर छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह
सिद्धार्थनगर। शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के भूगोल विभाग के सभागार में विश्व जल दिवस पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना मानव सभ्यता की कल्पना असंभव है।
उन्होंने विद्यार्थियों को घरों से लेकर खेतों तक पानी की हर बूंद को बचाने की शपथ दिलाई। राजू प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को प्रकृति और पर्यावरण से जल संरक्षण के गहरे संबंधों को समझाया। छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मुकेश कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, इंद्रदेव वर्मा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, तुलसीराम, समसीरूल इस्लाम, अश्वनी सिंह, रत्नेश सोनी, पंकज सिंह, सुरेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news शिक्षा समाचार यूपी सिद्धार्थनगर समाचार Siddharthnagar Education News up education news छात्र सम्मान समारोह जल संरक्षण जागरूकता पर्यावरण जागरूकता Shohratgarh college Shivpati PG College World Water Day Siddharthnagar water conservation program geography department program student awareness program World Water Day program शोहरतगढ़ कॉलेज शिवपति पीजी कॉलेज विश्व जल दिवस कार्यक्रम छात्राओं को सम्मानित जल ही जीवन कॉलेज कार्यक्रम सिद्धार्थनगर प्रो अरविंद कुमार सिंह जल संरक्षण अभियान


Comments