अमेठी भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद नई टीम का ऐलान किया।जारी सूची के अनुसार, विशुभ मिश्रा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभात शुक्ला और हिंदेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
 
इसके साथ ही आशा वाजपेई को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है अन्य कई चेहरे को भी महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई साथ-साथ कई लोगों को जिला कार्य समिति का सदस्य भी बनाया गया।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए यह टीम अहम भूमिका निभाएगी।
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय योगदान देंगे।बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत यह कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें