राजनीति
इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत
यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत मंजूर
ब्यूरो प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी एक अहमखबर है, जहां चर्चित संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मामले में अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है।इसी मामले में सह-आरोपी और उनके शिष्य मुकुंदानंद को भी कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रदान की है।
दोनों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें शिविर के दौरान बटुकों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।जानकारी के अनुसार, इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 27 फरवरी को पूरी हो गई थी, जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए यह निर्णय सुनाया।
कोर्ट ने आरोपियों को गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी, हालांकि मामले की जांच जारी रहेगी।यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर समर्थक इस फैसले को न्यायिक राहत मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़ित पक्ष न्याय की मांग पर कायम है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात allahabad high court news इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज समाचार Swami Avimukteshwaranand Prayagraj court news Jhunsi case Prayagraj sexual harassment case Prayagraj Mukundanand disciple High Court anticipatory bail UP court news Prayagraj legal news Allahabad HC decision स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत झूंसी थाना मामला यौन शोषण मामला मुकुंदानंद शिष्य हाईकोर्ट फैसला यूपी न्यायालय समाचार कोर्ट अपडेट प्रयागराज कानूनी खबर UP legal news High Court bail case


Comments