राजनीति
नवारंभ उत्सव के साथ बाल वाटिका नामांकन अभियान की शुरुआत
विकासखंड चाका में “नवारंभ उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया
नैनी, प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुपालन में तथा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के मार्गदर्शन में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु 3-4 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में नामांकन एवं 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का कक्षा 1 में प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 25 मार्च 2026 को प्राथमिक विद्यालय महेवा विद्यापीठ, विकासखंड चाका में “नवारंभ उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चाका, कैलाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एआरपी आरती केसरी द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका में नामांकित बच्चों का रोली, चंदन एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा रेत पर लेखन गतिविधि के माध्यम से उनका अनौपचारिक प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि भावविभोर हो उठे। सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा स्टेशनरी किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती निधि जैन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ईसीसीई एजुकेटर, डीएलएड प्रशिक्षु एवं अभिभावकों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात naini prayagraj Education News UP शिक्षा समाचार यूपी प्रयागराज समाचार नैनी प्रयागराज Bal Vatika admission campaign Navarambh Utsav NEP 2020 Samagra Shiksha UP Chaka block Prayagraj Primary School Mahewa Vidyapeeth Basic Shiksha Prayagraj school admission campaign बाल वाटिका नामांकन नवारंभ उत्सव समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश NEP 2020 अभियान चाका ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय महेवा विद्यापीठ बेसिक शिक्षा प्रयागराज स्कूल नामांकन अभियान बच्चों का नामांकन


Comments