युवा लोधी सभा ने  अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस लोधी सम्मान दिवस के रूप में मनाया

बताया कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के कप्तान बंगिस्टन के छक्के छुड़ा दिए थे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में 1857 की प्रथम महिला वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें नए-नए युवाओं को उनके द्वारा दिए अपने देश की आजादी के लिए बलिदान पराक्रम इतिहास दोहराया।इसी संदर्भ में अध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के कप्तान बंगिस्टन के छक्के छुड़ा दिए थे।
 
उसकी फौज समेत कप्तान को मार गिराया उसके बाद अंग्रेजों के छल के कारण चारों तरफ से घिर  जाने के बाद स्वयं अपनी तलवार से अपने प्राण देश के लिए निछावर कर दिए थे ।ऐसी महान योद्धा से हमें प्रेरणा लेना चाहिए । आज का युग तलवार का नहीं बल्कि कलम का है। आज समाज में शिक्षा ही हथियार है ।जिसको हमें हर हालत में अपनाना है ।
 
कोई भी व्यक्ति समाज में अशिक्षा से ग्रसित ना हो ,इस अवसर पर सभी ने शहीद अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि  दी गई। कालीबाड़ी में लोधी सम्मान दिवस के रूप में मनाया ।इस मौके पर अध्यक्ष गौरव राजपूत, दीनदयाल लोधी, दीपक राजपूत, राधेरमन राजपूत, मनोज लोधी, धर्मेंद्र राजपूत ,रवि राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाज के तथा गणमान्य लोग शामिल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें