मां भगवती जागरण की तैयारी को लेकर बैठक

इस वर्ष भी विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन रखा गया है, जिसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से की जा रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। आगामी 4 अप्रैल शनिवार को स्टेशन रोड हनुमान नगर मोहल्ले में होने वाले 9वां विशाल मां भगवती जागरण की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कमेटी के अध्यक्ष राहुल जायसवाल पत्रकार ने बताया, कि यहां पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन रखा गया है। जिसकी तैयारी बड़े जोर-शोर से की जा रही है।
 
बैठक में उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, संयोजक शिवम जायसवाल,सलाहकार उमेश विश्वकर्मा, सचिव डॉक्टर राकेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील यादव, उप मंत्री गोल्डी जायसवाल, उप सचिव विवेक कुमार,महामंत्री  मनोज विश्वकर्मा, पंडाल व्यवस्थापकसुनील सेन, प्रचार मंत्री संदीप कनौजिया, उप सचिव उत्तम केसरवानी, मंत्री ज्वाय सेन मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments